जब मचा हड़कम्प तो लोग रह गए दंग।। Raebareli news ।।


बम निरोधक दस्ता करेगा देशी सुतली बमों की जांच

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: लावारिस बाइक में 2 देशी सुतली बम मिलने से गांव में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर सुतली बमों को एकांत में बाल्टी के अंदर पानी में रखवा दिया है। जिसकी जांच के लिए बम निरोधक टीम बुलाई गई है।
       आपको बता दें कि, मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव का है। जहां रविवार को पूर्वाहन 11 से देर रात तक लावारिस बाइक को खड़ी देखकर ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस एवं शिवगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी 1750 एवं शिवगढ़ पुलिस ने पहुंचकर लावारिस बाइक की तलाशी ली तो बाइक में लगे डिग्गी बैग से 2 देशी सुतली बम मिले है। जिसकी खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
      रात में ही पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं थाना परिसर के अंदर एकांत में बाल्टी के अंदर पानी में देशी सुतली बमों को रखवा दिया है। उधर पुलिस बाइक मालिक का पता लगाने में जुड़ गई है।
     मामले में क्षेत्राधिकारी विनीत कुमार सिंह का कहना है कि, दोनों सुतली बमों को विधिक रुप से डिस्पोज कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ