नोडल अधिकारी ने परखी अनलॉक वन की हकीकत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: चल रहे अनलॉक-1 के दौरान अधिकारियों का दौरा जारी है। जिसके चलते आज नगर पंचायत महराजगंज में उदय भान त्रिपाठी विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने नगर पंचायत स्तर पर बनी निगरानी समिति की बैठक में भाग लिया। जिसमें निगरानी समिति के  सभी सदस्य मौजूद रहे।
    आपको बता दें कि, बैठक में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार, वार्ड नंबर 2 शांति नगर विजय कुमार, वार्ड नंबर 6 श्याम लाल साहू, वार्ड नंबर 4 राम कुमार के साथ बैठक कर बाहर से आने वाले नगर में प्रवासी व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त की। वही बाहर से आए प्रवासी लोगों के होम क्वॉरेंटाइन के संबंध में भी चर्चा की।
      जिन प्रवासी लोगों का  होम कोरन्टाईन के 21 दिन पूर्ण होने पर उनको दिए जाने वाले राशन किट के बारे में भी जानकारी ली।
      इस मौके पर अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ