खेतों में बकरियां जाने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे 4 लोग घायल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कोतवाली की चौकी क्षेत्र थुलवासा के गांव पिंडारी खुर्द में खेतों में बकरियां चले जाने के मामले को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें 2 महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए हैं। मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
      आपको बता दें कि, एक पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में छोटेलाल पुत्र सुखाई ने आरोप लगाया है कि, दूसरे पक्ष की बकरियां उनके खेतों में चर रही थी, जब उन्होंने मना किया तो विपक्षी रामफल पुत्र परसादी, परसादी पुत्र मंगल तथा परसादी की पत्नी प्रभु देवी ने लाठी-डंडों से उसके ऊपर हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
    वहीं दूसरे पक्ष की ओर से प्रभु देई पत्नी प्रसादी ने आरोप लगाया है कि, खेतों में बकरियां जाने के मामले को लेकर विपक्ष के भजन व कल्लू पुत्रगण सुखाई और जगजीवन पुत्र मुसई ने लाठी-डंडों से उनके ऊपर हमला बोल दिया। जिससे वह तथा उसकी बेटी शांति और लड़का अजय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
    मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। दोषी पाए गए लोगों पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ