रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन।। Raebareli news ।।

प्रत्येक  रक्तदाता को दिया जाएगा हेलमेट-विनोद दीक्षित  
रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: रक्तदाता दिवस के अवसर पर लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक हाईवे प्लाजा के सामने नेशनल हाईवे मथुरा पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन 14 जून 2020 सुबह 8 से लेकर 6 शाम तक किया गया है।
     आपको बता दें कि, ब्लड बैंक के निदेशक बृजेश शर्मा के द्वारा सभी रक्त दाताओं को इस रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की है। समाजसेवी विनोद दीक्षित ने बताया है कि, इस रक्तदान शिविर में बहुत सारे संगठन रक्तदाता दिवस पर टीम के साथ में रक्तदान करने पहुंचेंगे। जिसमें प्रमुख रूप से ब्रज यातायात एवं जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश, मां वैष्णो फाउंडेशन, फ्री करप्शन इंडिया, रक्तदाता फाउंडेशन, युवा व्यापार उद्योग मंडल, श्री मद भागवत आयोजन समिति शामिल रहेंगी।
     साथ ही इस रक्तदान शिविर में जो रक्तदाता अपना रक्त देगा उसकी सुरक्षा के लिए उसको हेलमेट के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ