बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच मार्ग स्थित भवानीगढ़ चौराहे पर क्षेत्राधिकारी महाराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी की अगुवाई में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने 50 बिना मास्क वा 15 मोटर साइकिल का चालान किया। साथ में हिदायत भी दी कि, प्रतिदिन मास्क बिना लगाए कतई ना चलें।
आपको बता दें कि, थाना अध्यक्ष धीरेंद्र यादव द्वारा लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ भवानीगढ़ चौराहे पर आने जाने वाले राहगीरों को घर में भी परिवार के साथ मास्क लगाकर बाहर निकलने की अपील की गई।
क्षेत्राधिकारी महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जनपद में मास्क लगाने को लेकर जागरूक करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है और ना मानने वाले लोगों पर कार्यवाही के रूप में ₹100 का अर्थदंड भी लगाकर चालान किया जा रहा है।
गौरतलब हो कि, वर्तमान में वैश्विक महामारी का रूप ले चुकी कोरोना महामारी से बचने के लिए संपूर्ण विश्व में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।ज्यादा से ज्यादा लोग मास्क या अंगोछा लगाकर चलें। सैनिटाइजर का प्रयोग करें, और आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। इस बात को लेकर शासन प्रशासन सक्रिय है, इसी क्रम में शुक्रवार को मास्क ना लगाकर चलने वाले लोगों को पुलिस ने मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया और ना मानने वालों को ₹100 का अर्थदंड के रूप में रसीद भी काटी।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक रामकृपाल सिंह जगदीश यादव दयाशंकर यादव आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ