एसटीएफ लखनऊ व स्थानीय़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 5 किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: पुलिस अधीक्षक रायबरेली व अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी महराजगंज के निर्देशन में एसटीएफ लखनऊ व स्थानीय पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध शस्त्रों की तस्करी रोकने के लिए एसटीएफ लखनऊ व स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त टीम बनाकर  जांच अभियान चलाया जा रहा था। 
     आपको बता दें कि, इसी अभियान के तहत बछरावां क्षेत्र  के खुदी खेड़ा   मोड़ पर बनी पुलिया के पास जांच कार्य चल ही रहा था कि, तभी एक फॉक्सवैगन कार नंबर पीबी/ 57/ 0068 आती हुई दिखाई पड़ी तलाशी लेने पर उक्त वाहन  में 5 किलो अवैध रूप से ले जाई जा रही अफीम बरामद हुई, तथा तस्करी में लिप्त राकेश कुमार पुत्र महंगी राम निवासी बी0आर0एस0 नगर थाना बी0आर0एस0 नगर जनपद लुधियाना पंजाब स्थाई पता तवाडूं जनपद  रीवाड़ी हरियाणा तथा सुरेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय जसवंत सिंह निवासी ग्राम बी0आर0एस 0नगर थाना बी0आर0एस0 नगर जनपद लुधियाना पंजाब एवं अली मोहम्मद अंसारी  पुत्र स्वर्गीय अलाउद्दीन मियां निवासी ग्राम ग़ठगांव थाना पिपरा जनपद पलामू झारखंड व अरुण गौतम पुत्र खेमन गौतम निवासी ग्राम व पोस्ट सुंदरपुर थाना संडीला जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया गया।
      तस्करी गिरोह का सरगना अकरम पुत्र अज्ञात निवासी बरेली फरार होने में सफल रहा। अपराधियों के पास से 5 किलो अफीम चार अदद मोबाइल 3484 रुपए बरामद हुए, चारों तस्करों को धारा 8/18/ 23 ग  एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर  जेल भेजदिया गया।
     क्षेत्राधिकारी महराजगंज ने  बताया कि, कई दिनों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि, कुछ अफीम तस्करों का गिरोह क्षेत्र में सक्रिय है। एसटीएफ लखनऊ की भी नजरें इस गिरोह को ढूंढ रही थी।  अंततः स्थानीय पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम को यह सफलता प्राप्त हुई। इन तस्करों को पकड़ने में एसटीएफ के उपनिरीक्षक विनोद सिंह, उप निरीक्षक मनोज कुमार पांडे,  हेड कांस्टेबल रूद्र नारायण उपाध्याय  व हेड कांस्टेबल संतोष सिंह, कांस्टेबल विजय वर्मा, बछरावां थाने के उप निरीक्षक राजीव सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल तौसीफ खा, कांस्टेबल लोकेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल अवधेश कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ