रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के मऊ शर्की गांव में पुरानी रंजिश को लेकर चार दबंगो ने लाठी-डंडों से लैस होकर दूसरे पक्ष के घर में घुस गए। दबंगों ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति और उसके भाई की जमकर धुनाई की, जिससे दोनों घायल हो गए। आरोप है कि, जान से मारने की धमकी देते हुए दबंग घर से बाहर निकल गए।
आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी मनोज कुमार यादव पुत्र शिव प्रसाद ने आरोप लगाया कि, उनकी उनके पड़ोसी रामचंद्र पुत्र अंगनू, आनंद पुत्र रामफेर और राम लखन पुत्र अगनू, रामफेर पुत्र अगनू के साथ पुराना विवाद चल रहा है। बीती रात चारो प्रतिपछी लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस गए, और मारना पीटना शुरू कर दिया। चिल्लाने पर भाई विनोद यादव उसे बचामे आया चारों ने उसे भी मारा। जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।
जाते वक्त हमलावरों ने धमकी दी है कि, मौका मिला तो जान से मार देंगे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है. नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ