रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के बछरावां रोड पर स्थित अंबेडकर विद्यालय के 3 छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। तो वहीं विद्यालय कार्यसमिति के पदाधिकारियों ने प्रवेश परीक्षा में पास हुए परीक्षार्थियों को मुंह मीठा करा कर शुभकामनाएं दी।
आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बे के बछरावां रोड पर स्थित अंबेडकर ग्रुप ऑफ स्कूल में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2020 में अंबेडकर ग्रुप ऑफ स्कूल महराजगंज के ऋषभ कुमार व वैभव तथा यशी वर्मा ने सफलता प्राप्त कर अंबेडकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। तो वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जवाहर नवोदय विद्यालय में परीक्षा पास करने के बाद अंबेडकर विद्यालय के संस्थापक सुशील पासी ने तीनों छात्रों को मुंह मीठा करा कर शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रबंधक सुनील कुमार, प्रधानाचार्य सुकृत कनौजिया तथा ओमप्रकाश, राधेश्याम आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ