24 जून की वर्चुअल रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत।। Sultanpur news ।।


रजनीकांत अवस्थी
सुलतानपुर: भारतीय जनता पार्टी ने 24 जून को सायं 4:45 बजे से काशी और गोरखपुर क्षेत्र की संयुक्त रूप से  होने वाली वर्चुअल जनसंवाद रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोक दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर0 ए0 वर्मा की अध्यक्षता में आज जनसंवाद रैली की वर्चुअल तैयारी बैठक वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए संपन्न हुई। तैयारी बैठक को बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र कोषाध्यक्ष मोहितोश नारायण सिंह ने जिला पदाधिकारियों, साइबर योद्धाओं व सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए वर्चुअल जनसंवाद रैली को सफल बनाने के लिये  आवश्यक टिप्स दिये। 
    आपको बता दें कि, भाजपा जिला सह प्रवक्ता अशोक सिंह ने इस संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, जिला अध्यक्ष डॉ आर0 ए0 वर्मा ने 24 जून को होने वाली जनसंवाद वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं व जिला पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ वर्मा ने बताया कि, 7 लाख लोगों को ऑनलाइन जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। संगठनात्मक सभी 26 मंडलों में 5-5 आई टी कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। इस तरह 130 साइबर योद्धा प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 लोगों को लिंक भेजकर रैली में शामिल करेंगे।
     श्री सिंह ने जानकारी दी है कि, जिला अध्यक्ष डॉ आर0 ए0 वर्मा ने  प्रत्येक बूथ पर 50 लोगों से संपर्क योजना का प्रमुख घनश्याम चौहान, सह प्रमुख संदीप सिंह, मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प, विभाग से संपर्क योजना प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार, सह प्रमुख सुनील वर्मा, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से संपर्क योजना प्रमुख विजय प्रताप त्रिपाठी, सह प्रमुख विवेक सिंह, सरकार द्वारा नामित कार्यकर्ताओं से संपर्क योजना प्रमुख प्रीति प्रकाश, सह प्रमुख प्रदीप शुक्ला, विचार परिवार से संपर्क योजना प्रमुख आनन्द प्रकाश द्विवेदी, सह प्रमुख आलोक आर्या, समाजिक एवं धार्मिक संगठन के लोगों से संपर्क योजना प्रमुख प्रवीन कुमार अग्रवाल, सह प्रमुख आशीष सिंह एवं प्रचार योजना प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, सह प्रमुख अशोक सिंह को बनाया गया है।
      इसी क्रम में सभी 26 मंडलों में 24 जून की जनसंवाद वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिये सहयोग के रूप में जिला पदाधिकारियों को लगाया गया है। 
     जिला कार्यक्रम प्रमुख की जिम्मेदारी महामंत्री सुशील त्रिपाठी, आईटी की जिम्मेदारी जिला मंत्री मनोज कुमार मौर्य को सौपी गई है। वहीं जिला कार्यक्रम प्रमुख सुशील त्रिपाठी ने बताया कि, 24 जून की जनसंवाद वर्चुअल रैली में 7 लाख लोगों को ऑनलाइन जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब जनसंवाद रैली का लिंक भेजकर लोगों को लाइव जोड़ा जायेंगा। सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों से 500-1000 लोगों को ऑनलाइन जोड़ने के लिए उनके नाम मांगे गये है। फेसबुक लाइव जुड़ने के लिए w.w.w.facebook.com/BJP4UP एवं ट्विटर से लाइव जुड़ने के लिए w.w.w.twitter.com/BJP4UP लिंक को सब्सक्राइब कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी कल मंगलवार 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस पूरे जिले में मनायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ