बछरावां/रायबरेली: सरकार द्वारा लगातार यह घोषणा की जा रही है कि, जो भी किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं बेचेंगे उनके खाते में 3 से 4 दिनों के अंदर पैसा पहुंच जाएगा। परंतु सरकार की यह घोषणा अधिकारियों की लालफीताशाही के चक्कर में हवा हवाई साबित हो रही है।
आपको बता दें कि, क्षेत्र के रहने वाले रंगनाथ अवस्थी, आशीष मिश्रा, अंकुर चौधरी सहित लगभग एक दर्जन किसानों ने बताया कि, उन्होंने अपना गेहूं विगत माह बछरावां स्थित एफसीआई खरीद केंद्र पर गेहूं की तौल कराई थी, परंतु उनके खातों में अब तक पैसा नहीं पहुंचा, किसानों का कहना है कि, अगली धान की फसल के लिए इस समय उन्हें बीज व खेतों की जुताई के लिए पैसे की आवश्यकता है। ताकि वह समय से धान की बेढ़न कर सकें, और समय से धान की रोपाई की जा सके। किसानों ने बताया कि, वह लोग लगातार बैंक के चक्कर काट रहे हैं। उधर बैंक मैनेजर ने बताया कि, पिछले मई माह की 6 तारीख से कोई भी पैसा किसानों के खाते में गेहूं बिक्री संबंधित नहीं आया है। किसानों की मांग है कि, तत्काल प्रभाव से उनके बैंक खातों में गेहूं बिक्री का पैसा भेजा जाए। ताकि वह अगली फसल के लिए तैयारी कर सकें।



0 टिप्पणियाँ