रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली तरुण सक्सेना के अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा पराविधिक स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण का कार्यक्रम दीवानी न्यायालय परिसर रायबरेली में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य समस्त राजकीय योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी को पराविधिक स्वयं सेवकों को प्रदान करना था।
आपको बता दें कि, इस मौके पर प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश कुशल पाल व अपर जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार वर्मा द्वारा समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों को विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं व ग्रामीण को लाभान्वित किये जाने हेतु जानकारी प्रदान किये जाने हेतु प्रशिक्षण को आवश्यक बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसीलदार सदर अनिल कुमार पाठक द्वारा विभिन्न प्रमाणपत्रों को बनवाये जाने की प्रक्रिया के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ल के द्वारा जिला पूर्ति विभाग से द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी के द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रशिक्षु पराविधिक स्वयंसेवकगण को प्रदान की गयी।
प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी सृष्टि सिंह के द्वारा वरिष्ठ जन अधिनियम के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। ग्राम न्यायाधिकारी अंकित सिन्हा के द्वारा प्रशिक्षु पराविधिक स्वयंसेवकगण को ग्राम न्यायालय में विचारण हेतु संदर्भित मामलों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश एस0सी0/एस0टी0 प्रतिमा, प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी हर्षिता सिंह, नीलांचल चौधरी, समृद्धि मिश्रा, सृष्टि शुक्ला के द्वारा भी विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर जिला जज/सचिव मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ