किसी भी व्यक्ति को भूख से प्रभावित नहीं होने देंगे-पंकज जी महाराज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जय गुरुदेव के शिष्य पंकज जी महाराज के निर्देशन पर उनके शिष्य अभी अभिषेक यादव समाजसेवी ने कहा है कि, कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लाक डाउन की स्थिति में कोई भी जरूरतमंद भूखा ना रहे, इसके लिए उन्हें बाबा जय गुरुदेव के शिष्य पंकज जी महाराज के माध्यम से आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का काम किया गया है। जिससे उनके पास पर्याप्त खाद्य सामग्री है, जिसे जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम उनके व साथियों के द्वारा किया जा रहा है।
     आपको बता दें कि, लोदीपुर पिंडारी कला निवासी पंकज जी महाराज के शिष्य अभिषेक यादव ने हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, उनकी संस्था जरूरतमंदों में खाद्य सामग्री वितरित करने के लिए जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना से पहले ही स्वीकृत ले चुकी है। जिसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अभी तक क्षेत्र के पहरेमऊ, दुसौती, तकिया, खैराना, ओनई जंगल, रसेता, बिन्दा सिंह का पुरवा आदि गावों में रह रहे लाक डाउन से प्रभावित गरीब जरूरतमंदों में खाने के पैकेट तथा खाद्य सामग्री वितरित किया जा रहा है।
     उन्होंने आगे बताया कि, जब तक लॉक डाउन रहेगा, उनके पास पर्याप्त राहत सामग्री है, वे और उनके लोग गरीबों के बीच गांव-गांव घर-घर जाकर आवश्यकतानुसार उन्हें खाद्य सामग्री मुहैया कराते रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि, सरकार और शासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लोग कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अपने घरों पर ही रहे। अंत में उन्होंने कहा कि, उनके परम पूज्य गुरुदेव पंकज जी महाराज का कहना है कि, लॉक डाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति को भूख से प्रभावित नहीं होने देंगे। हर गरीब के घर पर उनके शिष्यों द्वारा खाद्य सामग्री पहुंचाने का काम निरंतर किया जा रहा है, और आगे भी किया जाएगा।
       इस मौके पर अशोक निर्मल के साथ साथ पंकज जी महाराज के दर्जनों शिष्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ