क्वॉरेंटाइन किए गए परदेसियों के लिए बड़ी खबर: उनके घर पहुंचाया जाएगा 1 महीने का मुफ्त राशन सामग्री।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: शासन के निर्देश पर अब ब्लॉक के माध्यम से क्वॉरेंटाइन किए गए 1301 परदेसियों को लगभग 1 माह का राशन की सामग्री मुफ्त उनके घरों पर जाकर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है।
     आपको बता दें कि, इसी क्रम मे खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों गांव वार क्वॉरेंटाइन में रखे गए लोगों की सूची तैयार की गई और यह निर्णय लिया गया कि, ग्राम पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर क्वॉरेंटाइन हुए परदेसियों को दस 10 किलो चावल, 10 किलो गेहूं का आटा, अरहर की दाल, भुने हुए चने, आलू, प्याज, आदि सामग्रियों की किट्स प्रदान किया जाए। ताकि लगभग 1 माह तक इन परदेसियों के सामने खाने पीने की कोई समस्या ना रहे।
      यह काम खंड विकास अधिकारी और उनकी टीम ने आज असनी और नरायवपुर गांव से शुरू कर दिया गया है।
      बीडीओ श्री पटेल के अलावा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शिखर शुक्ला, जिला संयुक्त कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष प्रमोद अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य राम शंकर चौधरी, युवा नेता प्रदीप चौधरी, ग्राम प्रधान नरायनपुर बृजेश कुमार त्यागी, ज्योना ग्राम प्रधान पति उमेश उर्फ कुन्नू आदि भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ