आकाशीय बिजली गिरने से महिला झुलसी जिला अस्पताल में चल रहा इलाज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आज सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला उसकी चपेट में आ गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल अवस्था में परिवारी जनों ने आनन-फानन उसे सीएचसी अमावा पहुंचाया जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत को नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
      आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक मोहब्बत नगर मजरे बघैल निवासी बिट्टो देवी 45 पत्नी राम हरख के ऊपर अकशीय बिजली गिर जाने से गंभीर रुप से झूलस गई। बातते है सुबह खेत में काम करते समय यह हादसा हुआ है। जब भोर में गरज और चमक के साथ आसमान से बिजली कड़की और खेत में काम कर रही बिट्टा देवी पत्नी राम हरख चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई।
     खेतों में काम कर रहे परिजन व अन्य लोगों की मदद से उन्हें आनन फानन समुदायिक स्वस्थ केन्द्र आमावा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के दौरान महिला की हालात गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ