सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई जा रही धज्जियां जिम्मेदार कौन?।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: कोरोना वायरस के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए जहां सरकार और प्रशासन निरंतर प्रयास कर रहा है तो वहीं बछरावां में गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की बेशुमार भीड़ उमड़ी जहां लोग लाख डाउन तोड़ते हुए देखे गए। जहां सुरक्षा व्यवस्था के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे।
     आपको बता दें कि, बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा शेखपुर समोधा में गैस सिलेंडर लेने के चक्कर में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई। एक तरफ सरकार और जिम्मेदार अधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग की सलाह देते नजर आ रहे हैं। तो दूसरी तरफ लोग लाक डाउन के अंतर्गत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर नहीं आ रहे हैं।
     ऐसा ही मामला शनिवार को उक्त गांव में देखने को मिला। जहां पर गैस सिलेंडर लेने के चक्कर में लोग बिना मास्क लगाए एक दूसरे के काफी नजदीक भीड़ में नजर आए। अब सवाल ये उठता है कि, लाकडाउन एक समाप्त हो चुका है और लॉक डाउन 2 चल रहा है। बावजूद लोगों में जागरूकता का अभाव दिख रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ