कोटा के बच्चे आए: स्वास्थ्य परीक्षण तेजी से किया जा रहा DM एवं SP मौके पर मौजूद

मिर्जापुर। कोटा (राजस्थान) में कोचिंग पढ़ रहे बच्चों की सकुशल घरवापसी से परिजनों ने अपने अपने इष्टदेव को मॉनसिक नमन किया । बच्चों को पड़री थाना क्षेत्र के शिवलोक महाविद्यालय में रोक कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण सुबह से शुरु हो गया है । सारी व्यवस्था की कमान खुद DM श्री सुशील कुमार पटेल एवं SP डॉ धर्मवीर सिंह सम्हाले हुए हैं जबकि ADM श्री यूपी सिंह रात से ही महाविद्यालय में डेरा जमाए हुए है । नगर सीमा पर आने की खबर से 18 किमी से लोग बच्चों को लेने महाविद्यालय पहुंच गए हैं ।
अन्य जिले के बच्चे भेजे गए- मंडल के तीनों जनपदों के कोटा से 105 बच्चे तथा कुछ के साथ अभिभावकों के आगमन की पूरी तैयारी जिला प्रशासन ने फुर्तीले ढंग से की । खुद DM इसे टॉप प्राथमिकता दे रहे थे । बच्चों के खानपान का निर्देश दिया। ADM ने वहीं डेरा जमा दिया। जिससे बच्चों ने राहत महसूस की । नगर से अभिभावक अल-सुबह महाविद्यालय पहुंच गए । आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण तेजी से कराया जा रहा था । भदोही और सोनभद्र के बच्चों को सुबह उनके जिले के लिए रवाना कर दिया गया ।
कुछ निजी साधन से आए- साधन संपन्न कुछ बच्चों को शनिवार को दिन में ही उनके परिवार के लोग निजी वाहन से ले आए थे । इस बीच मुंबई में पढ़ाई कर रहे तथा अन्य कारणों से फंसे लोगों को भी सकुशल बुलाए जाने की मांग उनके परिवारी जनों ने किया है ।
                        सलिल पांडेय, मिर्जापुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ