जिला कांग्रेस कमेटी ने विविध कार्यक्रम आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती पर याद किया

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती व देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारतरत्न, सादगी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी के जन्म दिवस के अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी रायबरेली द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया, कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में तीनों महापुरूषों के चित्रों पर माल्र्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

    आपको बता दें कि, इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दिखाये मार्ग पर चलकर ही देश में आपसी प्रेम-सौहार्द कायम किया जा सकता है, और नफरती लोगों को हराया जा सकता है।

शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि, देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी के बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा, वहीं जय जवान, जय किसान का नारा देने वाले शास्त्री जी को उनकी देश सेवा के लिए कौन भुला सकता है।

  कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि, जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जनपद के सभी ब्लाकों एवं शहरी क्षेत्र में प्रभात-फेरी निकाली गई। जिसकी शुरूआत तिलक भवन से चलकर घंटाघर, सुपर मार्केट, अम्बेडकर मूर्ति हाथी पार्क से होते हुए अस्पताल चैराहा, बस स्टेशन, महात्मा गांधी इंटर कालेज स्थित महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्र्यापण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर समाप्त हुई। 

   इस अवसर पर जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, ब्लाक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ