पर्यावरण उद्यान का उद्यान मंत्री ने किया निरीक्षण

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला उद्यान कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवीन भवन उद्यान कार्यालय सहित गुरु गोबिंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान में बने महिला योगा ओपन पार्क, पुरुष योगा पार्क ओपन व कवर्ड, वरिष्ठ नागरिकों के मनोरंजन के लिए हाल एवं वात्सल्य योगा पार्क के साथ योगा कवर्ड व ओपन पार्क का निरीक्षण किया। साथ ही उद्यान की स्वच्छता एवं उचित रख रखाव हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ