राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर हुआ बछरावाँ।। Raebareli news ।।

 

राष्ट्रीय पासी सेना के नेतृत्व में निकली मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: विधान सभा बछरावाँ स्थित मदाखेड़ा चैराहे पर युवाओं द्वारा मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया। रैली में बतौर मुख्य अतिथि पधारे पूर्व विधान सभा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय पासी सेना के अध्यक्ष संजय पासी ने मोटर साइकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, एवं युवाओं के उत्साहवर्धन हेतु उनके साथ बछरावाँ के कस्बों में मोटर साइकिल रैली में साथ रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम आयोजक राम दयाल ‘गुरू जी’ ने मुख्य अतिथि का माल्र्यापण कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विजय कुमार पासी ने मुख्य अतिथि को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।

    आपको बता दें कि, श्री पासी ने कार्यक्रम आयोजक को धन्यवाद देते हुए कहा कि, आपके नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने किसानों को समर्थन करते हुए तिरंगा यात्रा निकाल कर देश में एकता और अखण्डता का सन्देश दिया है। जो तारीफ योग्य है। श्री पासी ने कहा कि, आज हम अपना 72वाँ गणतन्त्र दिवस मना रहे हैं। सभी भारतवासियों के लिए गणतन्त्र दिवस बहुत मायने रखता है, इस राष्ट्रीय पर्व को प्रत्येक भारतवासी बड़े ही खुशी एवं उल्लास के साथ मनाते है। गणतन्त्र का मतलब होता है प्रजा का शासन, आज ही के दिन हमारे देश में संविधान सभी भारतवासियों के लिए लागू किया गया था। 

     भारत के संविधान के विधाता कहे जाने वाले बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर को भारत का संविधान बनाने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, भारत का संविधान लिखने में लगभग ढ़ाई वर्ष का समय लगा था। श्री पासी ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि, सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है। जगह-जगह पर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया, स्थानीय लोगों ने फूलों की बारिश की। युवाओं का जोश देखने वाला था, सभी ने एक स्वर में कहा कि, आजादी का जोश कभी कम न होने देंगे, जब भी जरूरत पड़ेगी देश के लिए जान लूटा देंगे, क्योंकि भारत हमारा देश है, अब दुबारा इस पर कोई आंच न आने देंगे।

      इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय शुक्ला, आशीष शर्मा, रमेश उपाध्याय, आशीष वर्मा, नन्द किशोर पाण्डेय, श्यामलाल अवस्थी, अनूप बाजपेई, धर्मेन्द्र रावत, रोहित यादव, अंकित यादव, गुड्डू यादव, बृजेश रावत, बृजेश वर्म, विनीत साहू, बउवा यादव, दीनदयाल वर्मा, अखिलेश वर्मा, देशराज पासी, सचिन पासी, विमलेश पासी, शुभेन्द्र रावत, शुभम वर्मा, विग्नेश गुप्ता, सूरज साहू, वीरेन्द्र रावत, रजनेश, दीपक माली, सुनील यादव, दिलीप यादव, राम मिलन यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ