रायबरेली पुलिस ने बरामद किया नकली शराब के काले कारोबारियों का गिरोह।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: जनपद की बछरावां पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दौराने जांच लखनऊ रायबरेली मार्ग सरौरा बाईपास पर चार अभियुक्तों द्वारा ले जाए जा रही नकली शराब को बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई।

    आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार थाने के एसआई अनिल कुमार यादव को पता चला कि, कुछ लोग नकली शराब लेकर बाईपास के रास्ते निकलने का प्रयास कर रहे हैं, इस पर उन्होंने एसआई चंद्र प्रताप, हेड कॉन्स्टेबल साजन कुमार, कांस्टेबल ज्ञानेंद्र तिवारी तथा आपकारी निरीक्षण तीर्थ प्रकाश पांडेय को साथ लेकर अल्टोकार से ले जाई जा रही नकली शराब को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है, तथा चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें आशीष कुमार जायसवाल पुत्र जयप्रकाश जयसवाल तथा रंजीत कुमार पुत्र श्री बाल एवं अरुण सिंह पुत्र इकबाल सिंह सभी निवासी कांटा थाना क्षेत्र निगोहा जनपद लखनऊ तथा बहादुर पुत्र प्यारेलाल निवासी रामपुर थाना निगोहा लखनऊ ग्रामीण क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से रॉयल स्टैग रैपर लगी 5 सीसी 375ml व इसी ब्रांड की 5 सीसी 175ml इंपीरियल ब्लू ब्रांड की रे पर लगी 12 सीसी 375ml तथा इसी ब्रांड की 180ml की 10 सीसी मैकडॉवेल नंबर 110 सीसी 375ml तथा 180ml की 14 सीसी तथा विंडीज ब्रांड की रैपर लगी 200ml की 11 सीसी कुल 18.8 लीटर अवैध विदेशी एवं देसी शराब बरामद करने का पुलिस दावा कर रही है। 


    पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों को धारा 272, 273, 419, 420, 467, 468, 471 तथा धारा 60 (१), 72up ex,act के तहत जेल भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ