मुरैनी गांव में किया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के मुरैनी ग्राम सभा में राजकीय पशु चिकित्सालय महराजगंज के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार कनौजिया द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का  शुभारंभ मुख्य अतिथि महराजगंज ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया।
      आपको बता दें कि, महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के मुरैनी ग्राम सभा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 364 पशुओं की चिकित्सा पशु रोग विशेषज्ञ डॉ पीके वर्मा एवं डॉ सुरेश चंद्र द्वारा किया गया। शिविर का उद्घाटन व गौ पूजन कार्यक्रम मुख्य अतिथि महराजगंज ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह एंव ग्राम प्रधान रामबरन यादव द्वारा किया गया।
      शिविर में पशुपालन से संबंधित बीमा, चारा प्रबंधन आदि की जानकारी डॉक्टर पीके वर्मा पशु चिकित्सा अधिकारी बछरावां द्वारा दी गई वहीं पशुओं में बांझपन का कारण एवं निवारण की जानकारी पशु चिकित्सा अधिकारी अमावा द्वारा दी गई तथा पशु सुपुर्दगी की जानकारी डॉ अजय कुमार कनौजिया द्वारा दी गई।
     इस मौके पर अमित मिश्रा, रामविलास पशुधन प्रसार अधिकारी एवं अरविंद कन्हैयालाल, राजेंद्र आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम समापन के उपरांत उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार कनौजिया ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ