रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के अलीपुर गांव में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 8 दिसंबर 2019 दिन रविवार को मातृछाया फाउंडेशन के तत्वाधान में विशाल निशुल्क नेत्र शिविर का उद्घाटन सूबे की सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। जिस को सफल बनाने हेतु पुलिस विभाग, राजस्व विभाग व विकास विभाग के अधिकारी अलीपुर गांवों की खाक छान रहे हैं।
आपको बता दें कि, अलीपुर गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह का कद प्रदेश की भाजपा सरकार में काफी बड़ा होने के कारण भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश नेतृत्व, राष्ट्रीय नेतृत्व व अन्य प्रदेशों के विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी देकर, संगठन के द्वारा दिए गए दायित्वों को पूरी निष्ठा ईमानदारी और कर्मठता के साथ कार्य करवाते है जिसके चलते विधानसभा के चुनाव में दिनेश सिंह की मेहनत और लगन के बलबूते अनेक प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत की सरकार बनाती है।
विदित हो कि, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 दिसंबर 2019 दिन रविवार को अलीपुर गांव में दिनेश सिंह की माता जी की पुण्यतिथि पर मातृछाया फाउंडेशन द्वारा विशाल निशुल्क नेत्र शिविर लगाया जा रहा है। कैंप में निशुल्क चश्मे व कंबल वितरित किए जाएंगे। जिसका उद्घाटन सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे।
वहीं 24 घंटे पूर्व जैसे ही प्रशासन को यह जानकारी मिली कि, 8 दिसंबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन मातृछाया फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम अलीपुर में हो रहा है वैसे ही राजस्व विभाग, पुलिस विभाग व विकास विभाग के अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए तथा अपने-अपने विभागों को चाक चौबंद करने के लिए अधिकारी इस ठंड के महीने में भी पसीना बहाते नजर आ रहे हैं।
आज 7 दिसंबर 2019 दिन शनिवार को रायबरेली जनपद के एडीएम प्रशासन राम अभिलाख व अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय भारी लाव लश्कर के साथ अलीपुर गांव का निरीक्षण किया तथा कार्यक्रम स्थल की गहनता से जांच कर उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को सख्त निर्देशित करते हुए व्यवस्था चाक-चौबंद रखने की बात कही।

0 टिप्पणियाँ