वित्तीय सत्र की अवधि 31 मार्च से आगे बढ़ाई जाए

मिर्जापुर । पीएम, सीएम, मुख्य सचिव तथा डीएम को ट्वीट का सकारात्मक असर यह रहा कि प्रदेश से लेकर जिले स्तर पर संबंधित स्तर से मास्क एवं सेनिटाइजर की कालाबजारी की खिलाफ चेतावनी जारी हुई । नागरिकों को भी चाहिए कि उनसे या उनके आसपास किसी से भी कोई उक्त वस्तुओं का अधिक मूल्य लेता मिले या कालाबजारी करता मिले तो उसकी सूचना किसी न किसी स्तर पर जरूर दें । 
जनता कर्फ्यू हाईजैक न हो---
इसी तरह जनता कर्फ्यू पुलिस द्वारा हाईजैक न हो, इसकी भी मांग जब कि गई तब उ0 प्र0 के DGP ने चेतावनी जारी की कि पुलिस जनता कर्फ्यू के दौरान नागरिकों के साथ शालीनता से पेश आए ।
वर्तमान परिस्थितियों में वित्तीय सत्र 31 मार्च की अवधि बढ़ाई जाए-- 
कोरोना को लेकर रेलवे सहित तमाम विभागों द्वारा लॉक-डाउन की स्थिति को देखते हुए PM श्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के CM श्री योगी आदित्यनाथ, CS (चीफ सेकेट्री) श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी (पूर्व में मिर्जापुर के जिलाधिकारी रह चुके) से लोगों की मांग है कि शासकीय स्तर पर 31 मार्च को वित्तीय सत्र समाप्त होने की तारीख को आगे बढ़ाने का आदेश जारी करें वरना वर्तमान विषम एवं आपाधापी भरे माहौल में कार्यदाई संस्थाएं अपना लक्ष्य पूरा करने का प्रयास करेंगी तब मजदूरों से लेकर विभिन्न स्तरों पर भारी कठिनाई आएंगी । वर्तमान समय में निर्माणाधीन कार्यस्थलों पर श्रमिकों का एकत्र होना कोरोना को और अधिक भयावह बनाएगा ।
यातायात बंदी से भी दिक्कतें---
22 मार्च को जनता कर्फ्यू के पहले बहुत से श्रमिक अपने घरों की ओर लौट गए हैं । यातायात के साधन बंद किए जा रहे हैं, ऐसी स्थिति में श्रमिकों को पुनः कार्यस्थलों पर आने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा ।
                      -सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ