रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू के दौरान अप्रत्याशित रूप से जनता का सहयोग देखने को मिला। जबकि कस्बे की बाद दूर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। आलम यह था कि, बीड़ी, पान, पुड़िया तक के लिए लोग तरस गए। एक भी दुकान कहीं खुली नहीं मिली। बल्कि सड़कों पर इक्का-दुक्का दोपहिया या चार पहिया वाहन जरूर चलते दिखे। आम पब्लिक पूरे दिन सड़कों व चौराहो से दूर रहीं।
आपको बता दें कि, जनता कर्फ्यू के दौरान हमने कस्बे के प्राय: सभी मोहल्लों, प्रमुख बाजारों, अल्पसंख्यक बाहुल्य मुहल्लों के अलावा सुदूर ग्रामीण अंचलो मऊ गर्बी, हलोर, कोटवा मोहम्मदाबाद, चंदापुर, डोमा पुर, जनई, दौतरा, पहरेमऊ, पिंडारी कला, रसेहता, लोधवामऊ, थुलवासा चंदापुर, हरदोई, असनी चौराहा, सहित सभी देहाती बाजारों का भी भ्रमण किया। हर ओर एक ही तरह का नजारा देखने को मिला, यह कि, हर जगह सन्नाटा पसरा रहा।
वहीं प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल चौकशी के साथ तैनात रहा। क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी, कोतवाल अरुण कुमार सिंह, लगातार हालात का मुआयना करते दिखे। उधर अल्पसंख्यक बहुत इलाकों में भी वही नजारा था, जो अन्य इलाकों में था कस्बे के प्रमुख इस्लामिया स्कूल के प्रबंधक मौलाना अतीकउर रहमान नईमी ने एसके इंडिया न्यूज़, केयर ऑफ़ मीडिया और हिंदी दैनिक समाचार पत्र "प्रभात" के संवाददाता को बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल बेमिसाल है। उन्होंने यह भी बताया कि, जुमे की नमाज के दौरान ही उन्होंने मुस्लिमों को पूरी ताकत से इस मुंहिम में अपना योगदान देने की अपील की थी। जिसका बेहतर रिजल्ट नजर आया। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

0 टिप्पणियाँ