रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग देश विदेश व बड़े शहरों से अपने घरों को वापस आए लोगों की सेहत परखने में कतई नहीं चूक रहा है। कोतवाली क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों के सेहत की जांच पड़ताल अभी तक हो चुकी है। कुछेक मामलों में प्रशासन ने आगंतुकों से 14 दिन अलग बिताने का सुझाव दिया है।
आपको बता दें कि, ताजा मामला आज हलोर गांव में दुबई से लौटे अजय कुमार 32 पुत्र देवानंद 21 मार्च 2020 को दुबई से वापस लौटा तो, पडोसियों इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम से मैसेज पाकर सीएचसी अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल भारद्वाज और फार्मेसिस्ट हरीश श्रीवास्तव के अलावा संक्रामक रोग प्रभारी आर एन सिंह को मौके पर भेजा।
डॉक्टरों ने जांच पड़ताल की उसका स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। फिर भी डॉक्टर से उन्हें 14 दिन आइसोलेट करने की बात कही। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद अमांवा क्षेत्र में पढ़ने वाले गांव बावन बुजुर्ग बल्ला के रहने वाले बदरुद्दीन का लड़का सलमान 28 भी दुबई से लौटा था। ग्रामीणों की सूचना पर अमावा के स्वास्थ्य अधीक्षक डा रोहित कटिहार टीम सहित गांव पहुंचकर सलमान की सेहत परखी। उसकी सेहत सामान्य पाए जाने पर उन्होंने सलमान को भी फिलहाल 14 दिन अकेले बिताने की सलाह दी।
इसके अलावा हलोर के ही रिंकू साहू जो मुंबई से लौटे थे के साथ-साथ कस्बा महराजगंज के मोहम्मद अनवर सऊदी अरब से तथा गौरव जायसवाल पुत्र गुरु प्रसाद वार्ड नंबर 1 गांधीनगर विदेश से यहां आए थे। सभी की जांच पड़ताल कर उनके अंदर कोरोना के लक्षण नहीं दिखे। कोरोना वायरस मामले में प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।
इसके अलावा जमुरांवा गांव में भी सुमन पत्नी अखिलेश 16 मार्च 2020 को दुबई से आई थी। वहीं इसी गांव निवासी राम बहादुर पुत्र गजोधर 17 मार्च 2020 को दुबई से वापस लौटे थे जिसकी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इन लोगों के स्वास्थ्य को परखा कहीं से भी किसी संक्रमित बीमारी का लक्षण किसी में भी नहीं मिला। सभी को चिकित्सकों द्वारा 14 दिन तक एकांत में बिताने की बात बताई गई।

0 टिप्पणियाँ