प्रदेश सरकार के जारी दिशा-निर्देशों के तहत वाहन स्टैंडों की नीलामी अनिश्चित काल के लिए स्थगित।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बारे में प्रदेश सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत नगर पंचायत महराजगंज में वाहन स्टैंडों की आगामी 23 तारीख को होने वाली नीलामी का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। नगर पंचायत महराजगंज द्वारा यह सूचना पट पर चस्पा कर दी गई है।
      आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक महराजगंज के वाहन स्टैंडों की नीलामी जो पहले 19 तारीख को होनी थी। उसमें जुटी भारी भीड़ और हो हल्ला हंगामे के चलते नहीं कराई जा सकी थी। हालांकि उस दिन नगर पंचायत अध्यक्ष  सरला साहू बोर्ड की बैठक में नहीं पहुंची थी, और नीलम की तिथि बढ़ाकर 23 मार्च कर दी गई थी। कल देर रात कस्बे के सभासदों के साथ बैठक के बाद नगर पंचायत अध्यक्षा द्वारा प्रदेश सरकार के जारी एडवाइजरी का हवाला देते हुए 23 तारीख को होने वाली नीलामी स्थगित कर दी गई है।
      ज्ञात हो कि, नीलामी कार्यक्रम बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हो जाते हैं। नगर पंचायत द्वारा यह भी कहा गया है कि, क्योंकि कोरोना वायरस का खतरा चल ही रहा है इसलिए सरकार के दिशा निर्देशों के क्रम में नीलामी के कार्यक्रम का आयोजन उचित नहीं होगा। इसलिए व्यापक जनहित को देखते हुए नीलामी प्रक्रिया 23 तारीख को नहीं की जाएगी। बाद में स्थिति सामान्य होने पर नीेलामी की नई तिथि रखकर वाहन स्टैंडों की नीलामी की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ