रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बावन बुजुर्ग बल्ला के बबुरिहा मैदान पर महराजगंज प्रीमियर लीग का उद्घाटन मैच धमाकेदार रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य, चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा नेता प्रभात साहू एवं विशिष्ट अतिथि कस्बे के अग्रणी व्यवसायी व सपा नेता सुधीर साहू ने फीता काटकर किया। तदोपरांत खिलाड़ियों का परिचय जाना, उसके बाद दोनों नेताओं ने बारी बारी पिच पर खड़े होकर पहली ही गेंद पर चौका मारा। इसी के साथ ग्राउंड पर मौजूद दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मैदान गूंजायमान हो गया।
आपको बता दे कि, महराजगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच आज रविवार को चार टीमों के बीच दो पारियों में बावन बुजुर्ग बल्ला के बबुरिहा मैदान पर खेला गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैन के पहले दिन कुल दो मैच खेले गए। पहला मैच ब्लैक मुंबा और स्पिन स्क्वाड लखनऊ के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक लंबा ने निर्धारित 10 ओवरों में 91 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी स्पिटन स्क्वायड ने 6 ओवरों में ही मैच को जीत लिया। इस मैच के हीरो सुफियान बने, जिन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाए और दो विकेट भी लिए।
महाराजगंज प्रीमियर लीग का दूसरा मैच ताहिर क्रिकेट क्लब और हसनगंज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हसनगंज की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 103 रन बनाए। जबाब में लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी ताहिर क्रिकेट क्लब की टीम अंत तक डटी रही और मात्र दो रन से यह मैच हार गई। इसी के साथ दूसरा उद्घाटन मैच हसनगंज क्रिकेट क्लब ने जीत लिया। इस मैच के हीरो रसीद रहे, जिन्होंने 46 रनों का योगदान दिया।
इस मौके पर कमेटी के मेंबर ऋषभ वर्मा, राजमणि सिंह, राजवीर सिंह, अर्पित अवस्थी, अर्पित वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा सभासद बड़ी तादाद में खेल प्रेमी मैदान पर अंत तक डटे रहे और खिलाड़ियों का तालियों की करतल ध्वनि से उत्साहवर्धन करते रहे।




0 टिप्पणियाँ