कहीं कहीं पुलिस को हुई कर्फ़्यू बीमारी--
मिर्जापुर । कोरोना के संदर्भ में पीएम श्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू तथा सेवारत लोगों की हौसला अफजाई के लिए ताली-थाली बजाने का ऐसा प्रभाव रहा कि तमाम घरों में बड़ी देर तक इतनी तेज से बजी थाली कि थालियां कहीं कहीं टूट गई और कहीं कहीं घण्टे टूट गए ।
इतना तो पीएम ने भी नहीं सोचा होगा ।--
ताली-थाली, घण्टा-घड़ियाल बजाने की अपील करते खुद पीएम ने जितना सोचा होगा, उससे कई गुना अधिक गूंज हुई होगी । उनकी अपील से आगे कतिपय लोग जगह जगह लगे हैण्डपम्पों तथा बिजली के खम्भों पर छड़ी और लोहे की रॉड से ध्वनि कर रहे थे । पीएम को शायद मां विन्ध्यवासिनी के धाम वाले जनपद में 6 महीने के बच्चे से घण्टा बजाने की खबर यदि लगेगी, तो जरूर वे प्रसन्न होंगे कि कोरोना के खिलाफ देश में जागरूकता बढ़ रही है ।
पूरी शहर मौनपुर में हुआ तब्दील---
सुबह से ही लोगबाग घरों में ही कैद रहे । आस्था के शहर में आंतरिक आस्था जागृत होती देखी गई । गंगा स्नान के लिए जाने वालों का 'हर-हर गंगे', विंध्याचल में 'शेरावाली की जय', नारघाट स्थित कालीजी मंदिर में 'मां काली की जय' तारकेश्वर, बूढ़ेनाथ और पंचमुखी मंदिर से 'पार्वती पतये हर हर महादेव', संकटमोचन से 'श्रीराम दूत हनुमान की जय' की गूंज नहीं सुनाई पड़ी ।
कहीं कहीं पुलिस ने आपा खोया--
जनता-कर्फ्यू के नाते पुलिस को बहुत हस्तक्षेप नहीं करना था ।DM श्री सुशील कुमार पटेल और SP डॉ धर्मवीर सिंह जो विगत 4-5 माह से चक्रमण-स्पेशलिस्ट आफिसर्स माने जा रहे हैं, प्रातः से ही परिक्रमा पथ पर निकल आए। सजगता और जागरूकता का पैगाम भी साझा करते चल रहे थे, बावजूद इसके कतिपय पुलिस जन कर्फ्यू के नाम पर ज्यादा जोश में आ गए तथा राह चलते लोगों के साथ थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया ।
तिवराने टोला में युवक को घसीटा---
पुलिस जनों ने तिवराने टोला में देर तक थाली और ताली बजा रहे एक युवक को दो चार थप्पड़ का दान भी किया और फिर घसीट कर गाड़ी में बैठा लिया । युवक की पत्नी आकर जब आरजू-मिन्नत की तब जाकर छोड़ा ।
दुकानें बंद, किचेन प्रभावित--
रोज कमाने खाने वाले ही नहीं बल्कि अच्छे भले घरों में खाने पीने की वस्तुएं जो घटी तो उसे पाने की सारी कोशिशें नाकाम रही । नगर पूरी तरह मौनपुर में बदल गया था ।
-सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।
©कॉपीराइट का उल्लंघन दण्डनीय है ।

0 टिप्पणियाँ