रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर चिकित्सा सेवा और सुरक्षा तथा व्यवस्था में लगे सरकारी तंत्र के उत्साहवर्धन के लिए 22 मार्च 2020 को सायं के 5 बजते ही कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए महिला पुरुष तथा बच्चों ने तालिया, थालियां और शंखनाद करते हुए मोदी के निर्देशों का पालन किया।
कोरोना को हराने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर समूचे देश में किए गए जनता कर्फ्यू की जबरदस्त सफलता और देशवासियों को कोरोना वायरस से बचाने में जुटे चिकित्सकों, स्वास्थ्य सैनिकों, सुरक्षा कर्मियों, सफाई कर्मियों एवं शासन-प्रशासन के साथ-साथ मीडिया कर्मियों के जज्बे को सलाम करते हुए ग्रामीणों ने उनके सम्मान में अपने घरों में ताली और थाली एवं शंख बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
आपको बता दें कि, कोरोना वायरस खिलाफ जंग लड़ रहे योद्धाओं का घंटी, ताली शंख बजाकर स्वागत किया गया। जैसे शाम के 5 बजे वैसे ही घर की महिलाएं युवा, बच्चे बुजुर्ग छत,आगन,और दरवाजे आ गए और घंटी, थाली, शंख बजाकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे योद्धाओं का स्वागत किया।
जिसमें मऊ गर्बी, सिकन्दरपुर, ताजुद्दीनपुर, मुरैनी, डेपारमऊ, खेरवा, मोन, नारायणपुर, हलोर, राम गांव, हसनपुर, महराजगंज कस्बा समेत शिवगढ़ के गांव बैैंती, देहली, दहिगावा , भवानीगढ़, शिवगढ़, कसना शिवली, देहली तथा अन्य ग्राम पंचायतों में भी गजब का उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कोरोना को हराना है देशवासियों को बचाना है।

0 टिप्पणियाँ