सपा नेता नीलू पांडेय के पिता की आठवीं पुण्य तिथि वृद्ध आश्रम में गरीबों को निशुल्क बांटे कपड़े।। Raebareli news ।।

 



रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश उर्फ नीलू पांडेय के पिता स्वर्गीय राज नारायण पाण्डेय की 8वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंच कर मृत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान सपा नेता की ओर से आईटीआई स्थित वृद्धा आश्रम में लोगों को भोजन कराकर गरीबों में वस्त्र भी बांटे गए। 

    आपको बता दें कि, इस अवसर पर नीलू पांडेय ने कहा कि, गरीबों की सेवा और समाज के प्रति समर्पण का भाव उन्हें अपने पिता से विरासत में मिला है। श्री पांडेय ने अपने पिता के आदर्शों पर चलकर लोगों की सेवा करने की बात कही।


 
   इस अवसर पर परिवार की मुखिया श्री पांडेय की माताजी श्रीमती उमा पांडेय, किसान यूनियन नगर अध्यक्ष सुजीत चौधरी, शैलेश पांडेय जिला उपाध्यक्ष शिक्षक सभा, विश्वजीत जयसवाल, नगर उपाध्यक्ष समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने अपने शब्दो में बाबूजी की मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की, और 2 मिनट का मौन रख श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ