रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नित्य क्रिया के लिए गई 5 वर्षीय बालिका को एक नाबालिक 15 वर्षीय किशोर द्वारा शौच कराने के बहाने एकांत में ले जाकर दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
आपको बता दें कि, पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में महिला ने बताया है कि, घटना विगत 1 फरवरी 2020 की है जब उसकी 5 वर्ष की है लड़की नित्य क्रिया के लिए बाहर गई थी। वहां पर गांव के रहने वाले रामसमुझ मौर्या का 15 वर्षीय लड़का आशीष कुमार मौजूद था। आरोप है कि, शौच कराने के लिए पानी देने के बहाने वह मासूम को अपने खेत में ले गया जहां उसने रुकने का स्थान बना रखा था, वहां जाकर छेड़छाड़ करने के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
घटनास्थल से कुछ दूर पर मौजूद महिलाओं ने आरोपी को हरकत करते देखा तो सूचना उसके घर भेजी, घर वालों ने मौके पर जाकर अपनी लड़की को घर ले आई।
इस बात की शिकायत जब आरोपी के घर वालों से की गई तो, उन्होंने समझाने बुझाने के बाद उल्टे उसे ही धमकाना शुरू कर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी नाबालिग आशीष कुमार को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि, मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ