खाना बनाते समय महिला झुलसी जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के बाबूजी का पुरवा मजरे जमुरवाँ गांव में एक 30 वर्षीय महिला सुबह खाना बनाते समय आग की चपेट में आ गई। परिजन आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाए, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
       आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बाबूजी का पुरवा मजरे जमुरवाँ निवासिनी चंद्र कली पत्नी सुशील कुमार उम्र 30 वर्ष घर पर खाना बना रही थी कि, तभी अचानक आग की चपेट में आ गई और लगभग 30% उसका शरीर झुलस गया। परिवारी जनों की मदद से चंद्र कली को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ