पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद।। Raebareli news ।।

रजनीकान्त अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जमीनी रंजिश को लेकर मरने मारने पर अमादा 2 पक्षो के बीच चल रहे विवाद क़ी ऐन वक्त पर मिली सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने मौके पर ही 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के सभी अभियुक्तों को शांति भंग के प्रयास में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ा गया।
       आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के राजा कंसपुर गांव में पूर्व प्रधान लालता प्रसाद व दूसरे पक्ष के सोनू सिंह आदि के बीच भूमि विवाद को लेकर काफी दिनों से रंजिश चली आ रही है। आज अपरान्ह दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडो से लैस हो मारपीट पर उतारू हो गए। इसी बीच किसी ने कोतवाल अरुण कुमार सिंह और डायल 112 नंबर पर मामले की सूचना दे दी। मौके पर कोतवाल के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से पूर्व प्रधान लालता प्रसाद उनके लड़कोे अरूण कुमार, संतोष कुमार आदि व 2 महिलाओं को तथा दूसरे पक्ष की ओर से सोनू सिंह ,सूर्यभान सिंह ,उदय भान सिंह व 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। 
      पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का मेडिकल चेकअप कराने के बाद धारा 151 सीआरपीसी के तहत उपजिलाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां भारी मुचलके व जमानत पर सभी को छोड़ दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ