रजनीकान्त अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देश पर ग्राम पंचायतों की परिसंपत्तियों का सरकारी अभिलेखों में दर्ज संपत्तियों के मौके पर जाकर मिलान कर उन्हें आनलाइन सुरक्षित करने का चलाया जा रहा राजस्व विभाग का अभियान इस समय चरम पर है। जिलाधिकारी अभियान की हकीकत परखने आज खुद मौके पर पहुंची विगत 10 तारीख से चलाए जा रहे अभियान के आगामी 16 तारीख तक चलने का कार्यक्रम रखा गया है। अब तक लगभग 300 बीघे से अधिक चरागाह की जमीन को प्रशासन ने मुक्त करा लिया है।
आपको बता दें कि, राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशन पर चलाए जा रहे इस अभियान में उपर्युक्त के अतिरिक्त खाद के गड्ढों, शमशान ,खलिहान, बंजर सरकारी नाली ,चकरोड को भौतिक रूप से सत्यापित करके न केवल कब्जा मुक्त कराया जाएगा, बल्कि ग्रामसभा संपत्ति रजिस्टर को मौके की हकीकत से हूबहू मिलान कराया जाएगा। इसी क्रम में जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने कमान अपने हाथों में लेते हुए स्वयं तहसील क्षेत्र के सोथी गांव पहुंचकर अभियान का जायजा लिया।
जहां एसडीएम, तहसीलदार समेत सभी राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि, निष्पक्ष ढंग से बगैर किसी दबाव में आए ग्राम समाज की संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाए। उन्होंने यह भी चेताया कहीं से पछपात बरतने की अगर कोई शिकायत जांच में सत्य पाई गई तो संबंधित कर्मचारी या अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के बारे में उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि, महराजगंज तहसील क्षेत्र में इस अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए 2-2
लेखपालों की 32 टीमें लगाई गई हैं। जो प्रतिदिन मौके का सत्यापन करके शाम को ऑनलाइन आकडो को फीड कराया जा रहा है। दिनभर अभियान चलने के बाद शाम को तहसीलदार की अध्यक्षता में दिनभर हुए कार्य की समीक्षा भी कराई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि, शासन की मंशा अनुसार बेदखली कार्रवाई के बाद भी किसी अवैध कब्जेदार ने उद्दंडता की तो उसके खिलाफ न केवल प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी, बल्कि अवैध कब्जा हटवाने में आया खर्च भी उसी से वसूला जाएगा।
अभियान के बारे में जानकारी देते हुए तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने बताया कि, अब तक की गई कार्रवाई में राजापुर सीवन गांव में लगभग 20 बीघे चरागाह पर अवैध रूप से की जा रही खेती को हटवाया गया है। इसी प्रकार बघईअहलबार गांव में भी 30 बीघे से अधिक भूमि को मुक्त कराया गया है।
जबकि कुबना में भी भारी तादाद में चरागाह मुक्त कराया गया है। प्रशासन की अब तक की कार्रवाई में लगभग 1000 मामले अवैध कब्जे के पाए गए हैं। जिम सब को ठीक कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज सोथी गांव में भी एसडीएम विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार आरके वर्मा, क्षेत्रीय कानूनगो जगन्नाथप्रसाद, हल्का लेखपाल अमित कुमार शुक्ला आदि के द्वारा मौके पर चरागाह के अलावा बंजर, खलिहान, नाली, चकरोड, शमशान, खाद के गढ्ढे जैसी भूमियों को चिन्हित करने का काम चल रहा था। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जेदारो में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं अभियान में पूरे अमले के जुटे रहने से तहसील मुख्यालय पर सन्नाटा पसरा रहा।

0 टिप्पणियाँ