गुमशुदा की तलाश: 16 वर्षीय अनुराग लापता।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पूरे मुराइन मजरे कुशमहुरा गांव निवासी एक 16 वर्षीय बालक विगत 4 दिन पूर्व घर से साइकिल लेकर निकला था, जो अभी तक अपने घर नहीं पहुंचा है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई। लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल सका है। आखिरकार थक हार कर गुमशुदा के पिता रामदेव पुत्र सत्यनारायण निवासी पूरे मुराइन मजरे कुशमहुरा ने कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र देखकर गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन करने की गुहार लगाई है। 

    आपको बता दें कि, कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में गुमशुदा युवक के पिता रामदेव ने कहा है कि, उनका लड़का अनुराग जो महराजगंज कस्बा स्थित राजाचंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र है। दिनांक 24 जनवरी 2021 को समय लगभग 4:00 बजे अपराहन साइकिल लेकर घर से बिना बताए निकला था, जो अभी तक वापस घर नहीं लौटा है। प्रार्थी का लड़का पूरी तरह से स्वस्थ है, तथा काली जैकेट नीली शर्ट पहने हुए हैं। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला है।

    मामले में कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि, तहरीर मिली है। गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक की खोजबीन के लिए टीम सक्रिय हो गई है। जल्द ही युवक को ढूंढ निकाला जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ