रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: समाजवादी पार्टी के युवा नेता व बछरावां ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला ने उप जिलाधिकारी महराजगंज को राज्यपाल को संबोधित 6 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
आपको बता दें कि, ज्ञापन में समाजवादी पार्टी के तेज तर्रार युवा सपा नेता व ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला ने कहा है कि, आज हमारे प्रदेश में जंगलराज कायम है। पुलिसकर्मियों की हत्याएं हो रही हैं। जिसकी जिम्मेदार प्रदेश की योगी सरकार है। मारे गए वीर पुलिस के जवानों को शहीद का दर्जा दिया जाए। शहीद के परिवार को 2 करोड़ रुपए की धनराशि उत्तर प्रदेश सरकार मुहैया कराए। शहीदों के परिवार में एक बच्चे को सरकारी नौकरी दी जाए। घटना को अंजाम देने वाले अपराधीओं को आतंकी घोषित किया जाए। अपराधियों को गिरफ्तार करके तत्काल कठोर से कठोर सजा दी जाए। शहीद परिवार के बच्चों को आजीवन शिक्षा दी जाए।
वहीं ज्ञापन देने के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए युवा सपा नेता विक्रांत अकेला ने कहा कि, आज प्रदेश में जंगलराज कायम है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है। जिसके चलते हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार जैसी जघन्य घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। अगर ऐसा ही होता रहा, तो प्रदेश की जनता को यह मान लेना चाहिए कि, योगी सरकार अपराधियों को बढ़ावा दे रही है और गरीब किसान बेहाल है, जिसे 2017 में लिए गए अपने फैसले पर दुख है।
इस मौके पर सभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज, वरिष्ठ सपा नेता डॉक्टर माताफेर सिंह, वरिष्ठ सपा नेता लखनऊवा, युवा सपा नेता सुधीर साहू, युवा सपा नेता अभिषेक यादव, सपा नेता धीरज यादव, अनस सिद्दीकी, अभिषेक यादव, इमरानउलहक कुरेशी, राहुल यादव, भोला यादव, मुकेश यादव, शैलेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, सौरव यादव, नरेंद्र कुमार यादव, शिवकमल दीक्षित, जितेंद्र यादव, दीपक मौर्य, दिवाकर यादव, अमित यादव, उमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ