पालेशर में चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया शातिर चोर, 2 दिन पहले पत्रकार के घर में भी चोरी करने का किया था असफल प्रयास

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में चोरी की कई वारदातों में शामिल रहे एक पेशेवर चोर को मऊ बाजार में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने स्थित एक पाले सर में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके कब्जे से चोरी गया सामान जो वह ले जाने की फिराक में था, बरामद हुआ है। पूछताछ में चोर ने यह भी स्वीकार किया है कि, विगत 29/30 की रात क्षेत्र के जाने-माने पत्रकार और सोशल मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब महराजगंज के महामंत्री शिवाकांत अवस्थी के घर जाकर चोरी करने का असफल प्रयास किया था।

    आपको बता दें कि, मऊ बाजार में मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद अली का पालेसर लगा हुआ है। मोहम्मद जफर बीती रात घर खाना खाने चला गया था। इसी बीच पारलेश्वर पर किसी के मौजूद न रहने का फायदा उठाते हुए, गांव डोमापुर का रहने वाला शातिर चोर महेंद्र पुत्र भगौती प्रसाद पालेसर में घुस गया। वहां खड़े ट्रैक्टर की बैटरी खोल ली, और लोहे की जंजीर टूलकिट व मशीन का पट्टा चुरा कर भागने ही वाला था कि, तब तक घर से खाना खाकर जफर अपने पालेसर पर आ गया। जफर को आता देख चोर सामान समेट कर भागने लगा, तभी ट्रैक्टर और पालेशर स्वामी जफर ने शोर मचा कर अन्य ग्रामीणों की मदद से चोर को पकड़ लिया, और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर उसके पास से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया, और थाने ले आई।

    कोतवाल श्री राम ने बताया कि, अभियुक्त महेंद्र पुत्र भगौती प्रसाद ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि, उसने क्षेत्र में कई जगह चोरियां की है। विगत 29/30 की रात में वह पूरे अहलादी मजरे मऊ गर्बी के रहने वाले पत्रकार शिवाकांत अवस्थी और रजनीकांत अवस्थी के घर पर चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा ही था कि, लोग जाग गए, और उसे जान बचाकर भागना पड़ा। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध धारा 379/411 के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ