तहसील प्रशासन ने कस्बे के हनुमानगढ़ी में आयोजित की बाल्मीकि जयंती।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज महराजगंज तहसील प्रशासन ने कस्बे के हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में वाल्मीकि जयंती का आयोजन किया। तहसीलदार विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में और बाल्मिक समाज के लोगों की मौजूदगी में प्रशासन ने बाल्मीकि रामायण का सस्वर पाठ किया। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। पाठ में वाल्मीकि समाज के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।




    आपको बता दें कि, इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों में तहसीलदार न्यायिक रामकिशोर वर्मा, नायब तहसीलदार ऋषि कुमार मिश्रा, कानूनगो रमेश पटेल, प्रदीप श्रीवास्तव, जगन्नाथ प्रसाद, श्रीकांत पांडेय, लेखपाल शिव कंठ गुप्ता, भदरू कोरी के अलावा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत महराजगंज डॉ राजेश कुमार, जनप्रतिनिधियों में पूर्व विधायक और भाजपा नेता राजाराम त्यागी, पूर्व प्रमुख राम शंकर चौधरी, पूर्व प्रमुख ब्रह्मा सिंह, विमल रस्तोगी, शाहे जमन, सोहनलाल पासी के अलावा कीर्तन कलाकार अंजनी कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ