महावीर स्टडी स्टेट कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महाराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी स्टेट इंटरमीडिएट कॉलेज  में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर लगाया गया। मेडिकल शिविर में डॉ राधाकृष्णन व डॉ एमपी सिंह के द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, उसके बाद आवश्यकतानुसार उन्हें दवाइयां भी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजर व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह एवं पीआरओ राजीव मिश्रा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ राधाकृष्णन, डॉ एमपी सिंह एवं प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलन के साथ किया।
    आपको बता दें कि, महावीर स्टडी स्टेट इंटर कॉलेज में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में डॉ राजकुमार दंत चिकित्सक, डॉ सुरेश कुमार फिजीशियन, डॉ एमपी सिंह फिजीशियन, डॉ जाहिद आई केयर सेंटर सीएचसी, डॉ पवन कुमार, डॉक्टर समीना खान, डॉ अनुज सिंह, फार्मासिस्ट इबरार तथा रामादेवी ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति बनाए रखकर स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया साथ ही उन्हें आवश्यक जैसे पेट संबंधित, विटामिन तथा अन्य आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई।
       प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने सभी उपस्थित डॉक्टरों को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा सभी डॉक्टर एवं कालेज के अध्यापक हिमांशु, रामविलास, विजय चौहान, गुलाम नबी तथा समस्त कक्षा अध्यापक तथा समांतर स्टाफ गोमती सुनीता के अथक प्रयासों द्वारा संपन्न कराए गए इस स्वास्थ्य शिविर की सराहना की।
     इस अवसर पर गिरजा शुक्ला, सरिता मिश्रा, मंजू सिंह, शिव शांति सिंह, राजकिशोर, आलोक, शशि, अनुपम सिंह, लक्ष्मी सिंह, अनिमेष, साधना सिंह, विजय श्रीवास्तव, विजय वाजपेई, सत्य प्रकाश, अमित सिंह, सादिया, सुनीता पांडे, रुचि सिंह, वंशी राम, गंगा, रमेश, राम केस, अयोध्या, संजय, लक्ष्मी बाबूलाल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ