रजनीकांत अवस्थी
सेमरी/रायबरेली: समाज की रखवाली के साथ साथ सारे दायित्वो का निर्वाहन करने को ठानने वाले एक वर्दी धारी दरोगा ने जब जुर्म व अत्याचार के खिलाफ अभियान चलाया तो अपराधी क्षेत्र से पलायन होने लगे। क्षेत्र में आई जुर्म की कमी साफ साफ ये बयां कर रही है कि, वाकई मे वर्दी पहनने के साथ ही ये न्याय के लिए गरीबों का मसीहा है और अपराधियों के लिए सर दर्द। वहीं जब जिले के अधिकारियों तक इस दरोगा के कारनामों की खबर पहुंची तो जिले के एसपी ने उनको पुरूस्कृत भी किया।
आपको बता दें कि, हम बात कर रहे है जिला के सेमरी चौंकी इंचार्ज रूपेन्द्र मिश्रा की। जब सेमरी पुलिस चौंकी में अपराध का ग्राफ बढ़ा तो यहां के पूर्व चौकी इंचार्ज को हटा दिया गया। तभी 2 जनवरी 2019 को यहां पर सेमरी के चौकी इंचार्ज के रूप मे तेजतर्रार ईमानदार छवि के दरोगा रूपेन्द्र मिश्रा को कमान सौंपी गई। उन्होंने आते ही बच्चा चोरी के मामले में पर्दाफाश करते हुए दो घण्टे के भीतर ही बच्चे को बरामद कर आरोपितों को जेल भेजा। साथ ही रेलवे विभाग में बम की अफवाह फैलाने वाले आरोपित को तत्काल गिरफ्तार किया।
विदित हो कि, 16 चोरी की बाइक के साथ अभियुक्तो को जेल में पहुंचाना रहा हो या शराब की तस्करी से लेकर अवैध हरे नीम के पेडों का कटान जैसे अपराध के मामले में उन्होंने ईमानदारी से काम करते हुए सभी अपराधियों पर नकेल कसी।
इतना ही नहीं हेलमेट न पहनने वालों को प्यार से समझाकर इस दरोगा ने उनको हेलमेट तक खरीद कर दिए, साथ ही वह बाइक से चलते वक्त हेलमेट पहनने के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए दिखे।
तो वहीं मासूम बच्चो के ट्रेक्टर में दबने से उनको हांथो में लेकर यूं अस्पताल की ओर दौड पड़े जैसे वे बच्चे उनके ही हों और मानवता का आलम यह रहा कि, जो ये दृष्य देखता वह वर्दी पर लगे प्रश्न चिन्ह को नकार कर इस वर्दीधारी दरोगा की भूरि भूरि प्रशंसा करता नजर आ रहा था जिसकी आवाज उनके जिले के अधिकारियों तक पहुंच गई। जिसके बाद जिले के मौजूदा एसपी स्वप्निल ममगैन के द्वारा दरोगा रूपेंद्र मिश्रा को पुरस्कृत कर मनोबल बढ़ाया गया। फिर क्या चौकी के अंतर्गत अपराध का ग्राफ दिन प्रतिदिन घटता गया और तो और अपराधी तो चौकी क्षेत्र से जैसे पलायन ही कर गए। अभी हाल ही में जुआरियों को पकड़ा, जिनको पैसा देकर लोगों ने छुड़वाने का प्रयास किया उसमें कुछ सफेदपोश नेता भी थे। लेकिन दरोगा ने किसी की एक न सुनी और अपराधियों के खिलाफ बाकायदा मुकदमा लिखा।

0 टिप्पणियाँ