शिवगढ़ राजमहल में शूटिंग देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़।। Raebareli news ।।

रायबरेली: शिवगढ़ राजमहल में चल रही हिंदी फिल्म 'मैडम जी चीफ मिनिस्टर' की शूटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। शूटिंग के दौरान फिल्म मैडम जी चीफ मिनिस्टर का काफिला शिवगढ़ राजमहल से शिवगढ़ कस्बा होते हुए रामजानकी मंदिर प्रांगण पहुंचा तो, शूटिंग देखने के लिए लोगों की भीड आगे बढ़ी, लेकिन बाउंसरों द्वारा भीड़ को रोक लिया गया और मंदिर परिसर में किसी को जाने की इजाजत नहीं दी गई।
      आपको बता दें कि, फिल्म की शूटिंग पिछले एक सप्ताह से राजधानी लखनऊ में चल रही थी। फिल्म यूनिट के यूपीएम वरुण खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर के निर्देशक सुभाष कपूर इससे पूर्व जॉली एलएलबी, गुड्डू रंगीला सहित कई फिल्मों में सफल निर्देशन कर चुके हैं।
    उन्होंने बताया कि, मैडम जी चीफ मिनिस्टर फिल्म में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा, अभिनेता मानव कौल, सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस ऋचा चड्ढा फिल्मी दुनिया में एक नया मुकाम हासिल कर चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ