माहताब खान
रायबरेली: आरटीओ विभाग हरचंदपुर में तैनात IDTR संजीत सिंह द्वारा पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग की ओर से कार्यक्रम के संयोजक संजीत सिंह के नेतृत्व में विभाग कैंपस के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाए गए।
आपको बता दें कि, आरआई संजीत सिंह ने कहा कि, पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है।
प्रिंसिपल बबिता ने कहा कि, हम सभी का फर्ज बनता है कि, पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस दौरान उनके साथ अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ