सार.........
⏩ अनुराग कुमार ने 342 रिकार्ड मतों से दर्ज की जीत।
⏩ दूसरे स्थान पर रहे विशेषकर पासी को ब्राह्मणों का विरोध पड़ा भारी।
⏩ पंचायत उप चुनाव में दीपू यादव का नहीं चला जादू।
⏩ चुनाव प्रचार के दौरान घर का भेदी लंका ढाए की भूमिका में नजर आए निवर्तमान प्रधान 'रोशन'।
विस्तार.......
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: यूपी के रायबरेली में महराजगंज ब्लॉक के गांव जमुरावां में ग्राम प्रधान के रिक्त पद के लिए हुए उप चुनाव की 8 अगस्त को मतगणना पूरी हो गई है। यहां अनुराग कुमार ने प्रधान पद के लिए चुनाव जीत लिया है।
आपको बता दें कि, महराजगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत जमुरावां में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में अनुराग कुमार पुत्र अखिलेश कुमार ने दीपू यादव समर्थित प्रत्याशी विशेषकर पासी को 342 मतों से हराकर चुनाव जीत लिया है। अनुराग कुमार को 921 और विशेषकर पासी को 579 मत मिले। इसके अलावा तीसरे नंबर पर रहे मुन्नी लाल को 303 मत मिले।
वर्ष 2021 के चुनाव में प्रधान बने रोशन लाल की कम उर्म के आरोप के चलते प्रधानी चली गई थी। उनके अधिकार सीज कर दिए गए थे। उपचुनाव की घोषणा के बाद ब्राह्मण समर्थित प्रत्याशी अनुराग कुमार मैदान में थे। उनके सामने 2021 से 2024 तक ग्राम पंचायत की कमान सम्हालने वाले निवर्तमान प्रधान रोशन लाल के प्रतिनिधि के समर्थित प्रत्याशी के रुप में विशेषर पासी ने पर्चा भरा तो लोगों ने मान लिया था कि, मुकाबला ब्राह्मण समर्थित प्रत्याशी अनुराग कुमार और विशेषकर पासी के बीच ही होना है, किंतु ब्राह्मण समाज जीत एक तरफा मान रहा था। नतीजों के बाद अनुमान सही साबित हुआ और अनुराग कुमार ने पहले ही राउंड से जब बढ़त बना ली तो हर राउंड में वह अन्य प्रत्याशियों से आगे ही रहे और 342 मतों से विशेषर को मात देकर प्रधान पद के लिए विजई घोषित किए गए।
महराजगंज विकास खण्ड की ग्रामसभा जमुरावां में 6 अगस्त को हुए ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव के बाद आज गुरुवार 8 अगस्त की प्रात: 8 बजे से कस्बा स्थित विकास खण्ड के सभागार कक्ष में मतगणना शुरू हुई। मतगणना उपरान्त प्रत्याशी अनुराग कुमार ने निकटतम प्रतिद्वंदी विशेषर पासी को 342 वोटों से हराकर ग्राम प्रधान पद पर जीत हांसिल की।
ग्राम प्रधान के पद के लिए 3329 मतदाताओं में से 1950 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें अनुराग कुमार को 921, विशेषर पासी को 579 और मुन्नीलाल ने 303 मत प्राप्त किये। विजयी प्रत्याशी अनुराग कुमार को उप जिलाधिकारी राजित राम गुप्ता, क्षेत्राधिकार यादवेंद्र बहादुर पाल, खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह, एडीओ सी. अरुण श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत सीताराम, कोतवाली प्रभारी बलेंदु गौतम ने प्रमाण पत्र सौंपा।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अमित त्रिपाठी उर्फ मोनू, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, सच्चिदानंद त्रिपाठी, राम मनोहर त्रिपाठी, शिव शंकर सिंह, मंसाराम मौर्या, जगद्त्त त्रिपाठी, प्रवीण त्रिपाठी, रोशन लाल निवर्तमान प्रधान, इंद्रपाल यादव, राम प्रताप सिंह, श्यामू सिंह, प्रेम शंकर मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार सिंह चौहान, कल्लू मौर्या, सुरेश मौर्या, राजेश मौर्या, आशीष मौर्या अधिवक्ता, राम प्रसाद पासी, रामरूप चौकीदार, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, नंदन लोधी, हीरालाल, शीतला प्रसाद, सुनील लोधी, रामजी मिश्रा, शिवाकांत मिश्रा, फिरोज अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।
इनसेट:- जमुरावां ग्राम सभा की जनता ने प्रधान पद के लिए हुए उप चुनाव में पहले से ही यह मन बना लिया था कि, इस बार गांव में विकास की अविरल धारा बहाने वाले तेजतर्रार पढ़े-लिखे नव युवक को ही ग्राम सभा का मुखिया बनाया जाएगा, जिसके चलते ग्रामीणों द्वारा हर-जाति-धर्म के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए जमुरावां गांव के उप चुनाव में पहली बार रिकॉर्ड मतों से अनुराग कुमार को विजयी बनाकर ग्राम सभा के मुखिया की कमान सौपी है। इस उप चुनाव में विकास ही ग्रामीणों का प्रमुख मुद्दा रहा और ग्राम सभा के सतत विकास के लिए ही मतदाताओं ने अनुराग कुमार को पंचायत का मुखिया बनाया है।
इनसेट:- इसके अलावा ग्राम पंचायत जमुरावां के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले विधायक प्रतिनिधि अमित त्रिपाठी उर्फ मोनू ने हुए उप चुनाव में रिकॉर्ड मेहनत कर हर-जाति-धर्म के लोगों को एक सूत्र में बांधकर एकजुटता का प्रदर्शन किया, विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास कराया। जिसके कारण पंचायत उप चुनाव में अनुराग कुमार को उम्मीद से भी ज्यादा मतों से जीत मिली। क्षेत्रवासी इस जीत का श्रेय अमित त्रिपाठी उर्फ मोनू के साथ-साथ ब्राह्मणों की एकजुटता, कड़ी मेहनत व लगन की जीत बता रहें हैं।








0 टिप्पणियाँ