रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सलेथू गांव में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की महिलाओं के साथ गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पीड़िता महिला की तहरीर पर गांव के ही एक व्यक्ति पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मामले की छानबीन शुरू करती है।
आपको बता दें कि, पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक घर के पास कूड़ा पड़ा रहने की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गांव की रहने वाली राखी तिवारी पत्नी संतोष कुमार उर्फ पुत्तम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, गांव के ही रहने वाले विपक्षी ब्रह्म दत्त पुत्र देवदत्त से उनके घर के बाहर कूड़ा पड़ा रहने को लेकर कहां सुनी हो ही रही थी कि, ब्रह्मदत्त गालियां देने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसे लाठी डंडों से मारा पीटा। चीख पुकार सुनकर जब उसकी मां उसे बचाने आई तो आरोपी ने मां को भी गालियां दी और उन्हे भी मारा पीटा। शोरसराबा सुनकर जब गांव वाले दौड़े तो आरोपी पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से चला गया।
मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। मिले तथ्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ