नाबालिक लड़की को भगा ले जाने के मामले में आरोपी पर केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की 16 वर्षीया नाबालिक को बहला फुसला कर भाग ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है, लड़की की तलाश शुरू करती है।

     आपको बता दें कि, यूपी के रायबरेली में महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, वह अनुसूचित जाति की है और परिवार के साथ घर से बाहर काम से गई थी, उसकी नाबालिक बेटी घर पर अकेली थी। जब घर वापस लौटी तो उसकी पुत्री घर पर नहीं मिली, उसने काफी खोजबीन की तो पता चला कि, उसकी पुत्री थाना बछरावां के कमंगलपुर गांव के रहने वाले टेनी पुत्र सुदामा प्रसाद के साथ जाते हुए देखी गई है। 

    पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

     मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एसटीएसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। टीम गठित कर लड़की की तलाश शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ