प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी मनोनीत होने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। सम्मान कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए संपन्न कराया गया।
आपको बता दें कि, डलमऊ ब्लॉक के सभागार में देवराज सिंह यादव एवं प्रांतीय नेता राजेश चंद्रा की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी द्वारा शिवराम यादव को जिला कार्यकारिणी सदस्य, रामसेवक वर्मा जिला उपाध्यक्ष, राजेंद्र यादव जिला सचिव, जेपी यादव जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा, शिव बहादुर सिंह यादव जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, हरिकिशन यादव विधानसभा अध्यक्ष सरेनी, राजकुमार यादव कोषाध्यक्ष शिक्षक सभा, भगवती प्रसाद जिला सचिव शिक्षक सभा, राजेंद्र सोनकर विशेष आमंत्रित सदस्य सहित अन्य बनाए गए। पदाधिकारियो का फूल माला एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया है।
आपको बता दें कि, इस दौरान प्रान्तीय नेता राजेश चंद्रा ने अन्य पार्टियों के खिलाफ प्रहार करते हुए कहा कि, अन्य पार्टियां जातिवाद की राजनीति करती हैं। लेकिन क्या जातिवाद में उलझ कर रहा जा सकता है।
इस मौके पर मोहम्मद अकरम खान, सूबेदार मेजर राजेश चौरसिया, फौजी राजेश यादव ,उमाशंकर, धर्मेंद्र पासी, राम नारायण प्रजापति, राम सजीवन, सर्वेंद्र कुमार, अरुण वर्मा वीरेंद्र यादव उर्फ़ पुतू, नीरज यादव(पखरौली),अनुराग यादव, आलोक यादव, संदीप कुमार आदि कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ