अवस्थी ने किया सैनिटाइजर और मास्क मुफ्त में प्रदान किए जाने की मांग।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद अवस्थी ने जिले के लगभग 1500 कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए सैनिटाइजर और मास्क मुफ्त में प्रदान किए जाने की मांग की है।
      आपको बता दें कि, यहां एसके इंडिया न्यूज़, केयर ऑफ़ मीडिया और हिंदी दैनिक समाचार पत्र "प्रभात" के संवाददाता से बातचीत में श्री अवस्थी ने बताया कि, जिले में उनके संगठन से 15 सौ से अधिक कर्मचारी जुड़े हैं और ताजी स्थिति में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप से सभी बहुत चिंतित हैं। क्योंकि सरकारी काम काज के दौरान बड़ी तादाद में लोगों से मिलना जुलना रहता है। ऐसे में संक्रामक रोग से ग्रसित होने की आशंका के चलते कर्मचारी पूरे मनोयोग से काम नहीं कर पा रहे है।
     उन्होंने कहा है कि, सोमवार को जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना से मिलकर मांग करेंगे कि, 29 संगठनों से जुड़े सभी कर्मचारियों को मास्क तथा सैनिटाइजर स्वास्थ्य विभाग के जरिए कर्मचारियों को दिलाई जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ