श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर हुआ विशाल भण्डारे का आयोजन

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली; शिवगढ़ क्षेत्र के ओसाह गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर शनिवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें शिरकत करने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज पांडेय, पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती, बछरावां नगर पंचायत अध्यक्ष राम जी, राम प्रकाश अवस्थी, संजय मोहन त्रिवेदी, सक्षम त्रिवेदी, दीपू पांडेय, सचिन त्रिवेदी, मनोज त्रिपाठी, पंकज सिंह, चंद्रराज पटेल, वीरेंद्र पाल, राघवेंद्र शुक्ला, गौरव मिश्रा, प्रशांत द्विवेदी सहित सैकड़ों लोगों ने भंडारे में प्रसाद छककर मनोकामनाएं मांगी।
       विदित हो कि सपा के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महराज द्वारा सपा कार्यालय प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया था। जिसमें कथावाचक पंडित कृष्ण दास द्विवेदी की दिव्य अमृतमई वाणी से कथा का रसपान करने के लिए प्रतिदिन आस्था का सैलाब उमड़ रहा था। 19 मार्च को कथा के समापन के पश्चात 20 मार्च को कथा आयोजक राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महराज,ओसाह प्रधान सुनीता त्रिवेदी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज कुमार त्रिवेदी ने प्रसिद्ध मंशापुरी कुटी में हवन माध्यम से देवी देवताओं को पूर्णाहुति देकर गांव एवं क्षेत्र की सुख, शांति,खुसहाली के लिए प्रार्थना की थी। 
      श्रीमद् भागवत कथा के समापन के उपलक्ष में शनिवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें पूण्य की लालसा से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ देखते नहीं बन रही थी।

कोरोना वायरस से घबराए नहीं, सावधानियां बरतें

भण्डारे में शिरकत करने पहुंचे ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना वायरस विश्व के कई देशों के साथ ही भारत में भी अपने पैर पसार चुका है। इस महामारी से निपटने के लिए सभी देशवासियों का सहयोग जरूरी है। कोरोना वायरस से घबराए नहीं और ना ही इसे हल्के में ले। 
     कोरोना वायरस से बचने और दूसरों को बचाने के लिए पूरी तरह सावधानियां बरतें। एक-एक घंटे पर साबुन से हाथ धुलें एवं हाथों में समय-समय पर सैनेटाइजर लगाते रहें, जहां तक संभव हो सके भीड़ भाड़ में जाने से बचे, लोगों से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाकर रखें। संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाकर रखें। कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए हम सभी को सावधानियां वरतनी होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ