कोतवाली महराजगंज पहुंचा कूट रचित और जालसाजी का मामला।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मृत्यु प्रमाण पत्र में कूट रचित और जालसाजी करके मृत्यु की तिथि गलत ढंग से अंकित करा कर म्रत्यु प्रमाण पत्र बनवा लेने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन की शिकायत पर घटना को अंजाम देने वाले तीन लोगों के विरुद्ध जालसाजी फरेब और मारपीट पर उतारू हो कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
      आपको बता दें कि, मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव सेनपुर मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला का है। जहां पर रहने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गया प्रसाद जायसवाल पुत्र रघुनाथ प्रसाद की मृत्यु दिनांक 4 दिसंबर 1998 को हो गई थी। उनके उतराधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय से जो उत्तराधिकार प्रमाण पत्र बनवाया था। उसने मृत्यु की तिथि 4- 12- 1998 अंकित है।
 शिकायतकर्ता जमुना सागर जायसवाल पुत्र उमाशंकर जायसवाल ने कोतवाली में दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि, उन्हीं के परिवार के अरुण कुमार पुत्र राम सजीवन व उनके दोनो लडको अमित कुमार व विपिन कुमार ने ग्राम पंचायत अधिकारी को फर्जी शपथ पत्र और बयान देकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मृत्यु की तिथि 4-12-98 से बदलवा कर 4-1-98 करवाकर प्रमाण पत्र हासिल कर लिया है और इसी के आधार पर ब्लैकमेल करने लगे है।
      पता चलने पर उसने जब तीनों लोगों से संपर्क किया, तो उन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। शिकायतकर्ता की तहरीर पर महराजगंज पुलिस ने तीनों अभियुक्त धारा 419 ,420, 467, 468 ,471, 504 ,506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, विवेचना कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ