रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना वायरस के खौफ के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। एक ओर जहां सार्वजनिक स्थानों पर प्रशासन की कार्यवाही के चलते सभी भीड भाड वाले स्थान निर्जन साबित हो रहे हैं तो वहीं सड़कों पर भी आवाजाही काफी कम पड़ गई है। अधिकारियो के निर्देश पर तहसील के सभी न्यायालयों में वादकाररियो को उनके वादों में तारीख दी जा रही हैं।
आपको बता दें कि, अधिवक्ताओं और अधिकारियों में अच्छा सामंजस्य दिखा। प्रवेश करने वाले सभी द्वारो पर ताला लटकाया गया। वकीलों के बस्तो पर कोई वकील नहीं बैठा। न्यायालयों के दरवाजे आधे खुले रहे, लेकिन वादकारी नहीं पहुंचा।
एसडीएम विनय कुमार सिंह तहसीलदार विनोद कुमार सिंह अपने-अपने आवासों पर बैठकर सरकारी कामकाज निपटाते रहे। ब्लॉक परिसर में भी पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की बाइके तो जरूर दिखी, लेकिन वह बंद कमरों में ही रहे। इसके अलावा बैंकों में कामकाज जरुर हुआ लेकिन भीड़ भी वहां अपेक्षाकृत कम रही है।

0 टिप्पणियाँ